देवास। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उददेश्य से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि के मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी मनपंसद लैपटॉप खरीद सकेंगे। इस योजना का लाभ देवास जिले के छात्र कृष्णा शिवशंकर सोलंकी को मिला है, जिन्होंने कक्षा 12वीं में पढ़ाई करते हुए परीक्षा में 81.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। उन्हें शासन की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से 25 हजार रुपए की राशि मिली है। इस राशि के मिलने से वे बहुत खुश हैं तथा विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही इस योजना के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
छात्र कृष्णा सोलंकी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैँ। उनकी इस उपलब्धी पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए शुक्रवार 4 जुलाई को राशि प्रदान की है। इस राशि से अपनी पसंद का लैपटॉप खरीदेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें लैपटॉप मिलने से ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल संसाधनों तक पहुंचने में सहूलियत होगी। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लैपटॉप उनकी पढ़ाई को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल साधनों से अब वह प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकूंगी। मुख्यमंत्री द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए की जा रही यह पहल छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप वितरण योजना से हजारों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को बल मिल रहा है। राज्य सरकार का यह प्रयास न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भी उत्पन्न करेगा।