खरगोन। आदिम जाती सेवा सहकारी संस्था मर्यादित धरगांव द्वारा ग्राम धरगांव तहसील महेश्वर के सर्वे नंबर 361/1, रकबा 0.385 हेक्टेयर शासकीय भूमि को गोदाम निर्माण के लिए स्थायी पट्टे पर हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया प्रचलित है। इस संबंध में संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है, जिसकी जांच म.प्र. शासन के राजस्व विभाग के निर्देशों तथा नजूल भूमि नियमों के तहत की जा रही है।
मण्डलेश्वर एसडीएम अनिल जैन द्वारा बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था को उक्त भूमि के स्थायी पट्टे पर दिए जाने के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति 14 जुलाई 2025 तक संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।