खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह निर्देशानुसार तथा कार्यपालन अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में 04 जुलाई को ग्राम पंचायत रायबीड़पूरा एवं ऊन खुर्द में नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण एवं पेयजल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एवं रसायनज्ञ अमित गुर्जर, लोकेन्द्र शर्मा तथा ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र दुबे द्वारा पेयजल की गुणवत्ता जांच, क्लोरिनेशन की प्रक्रिया, नल-जल योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत रायबीड़पूरा की सरपंच भागवती पति जीतेन्द्र ने बताया कि ग्राम में जल कर वसूली के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। जल कर का व्यवस्थित पंजी रजिस्टर भी तैयार किया गया है तथा नियमित रूप से पेयजल में क्लोरिनेशन एवं गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूह के सदस्य एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।