खरगोन। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्द्ध) अंतर्गत जिले में जनपद पंचायत सदस्य भगवानपुरा के वार्ड क्रमांक 09 में उपनिर्वाचन के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए सेवानिवृत्त रा.प्रा.से. मदनलाल कौरव को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक कौरव द्वारा जिले में प्रथम चरण में 7 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक तथा द्वितीय चरण में 21 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक निरीक्षण किया जाएगा। प्रेक्षक कौरव की सहायता के लिए जनपद पंचायत भगवानपुरा के सहायक यंत्री एसएल गुथरे को लायजनिंग अधिकारी एवं उपयंत्री सत्यम वर्मा को नियुक्त किया गया है।