शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदा में एक युवक के बाइक पर बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिलने पर डायल 100 टीम मौके पर पहुंची। पायलट संजीव सूर्यवंशी और आरक्षक सुनील राजपूत तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान लोकेंद्र राठौर पिता बालकृष्ण राठौर उम्र 36 वर्ष, निवासी पनवाड़ी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।