मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि आगामी वर्षाकाल एवं बाढ को दृष्टिगत रखते हुए अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष सुशासन भवन नवीन कलेक्टोरेट, कार्यालय कक्ष क्रमांक 118 मंदसौर में बनाया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07422- 235113 है, कार्यालय में यह 24 घण्टे चालु रहेगा। कक्ष के प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख लालचंद शेरपुरिया रहेंगे।