मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया की मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी, गांधीसागर, तहसील भानपुरा, जिला मंदसौर (म.प्र.) में सुरक्षा हेतु डीजीआर रेट पर सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों (गनमेन) सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है। सशस्त्र (गनमेन) / सुरक्षा कर्मियों पद के लिए इच्छुक पूर्व सैनिक निम्नलिखित दस्तावेजो (मूल एवं तीन फोटो कॉपी) के साथ यथाशीघ्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) में उपस्थित होकर जमा कराये ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।
सेवा निवृत्ति पुस्तिका, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ ), जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जारी, आधार कार्ड, भूतपूर्व सैनिक का पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पेन कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, नवीनताम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (तीन), नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (सेवा निवृत्ति उपरांत जिस संस्था में पहले कार्यरत थे), समग्र परिवार आई डी। सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए शस्त्र लाईसेंस धारक पूर्व सैनिक को वरीयता दी जायेगी।
सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों / की भर्ती के लिए अधिक जानकारी के लिए में किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) में कार्यालय के फ़ोन नं. 07422-299117 पर संपर्क करे।