BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 11:38 am
KHABAR : कलेक्टर सिंह और एसपी शर्मा ने किया भगवान श्री महाकाल की सवारी मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार भगवान श्री महाकाल की सवारी मार्ग में श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित दर्शन हो यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने शनिवार शाम भगवान श्री महाकाल की सवारी मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारीयों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सवारी मार्ग पर आवश्यक संकेतक लगाने, मार्ग पर विभिन्न जगहों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने श्रद्धालुओं कि सुरक्षा के दृष्टीगत सवारी मार्ग पर जरजर भवन तोड़ने कि कार्यवाही, मार्ग पर आवश्यक बेरीकेडींग, रामघाट से दत्त अखाड़ा घाट को जोड़ने वाली रपट पर बेरीकेडींग पर आवागमन बार‍िश में बंद करने के कार्य सावन माह के शुरूआत से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने अनावश्यक होर्डींग, बेनर हटाने और विघुत विभाग को खम्बों पर आवश्यक प्लास्टीक सीट लगाकर कवर करने, विघुत के तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने श्री महाकाल मंदिर में निर्माणरत कार्यों का निरीक्षण किया-
कलेक्टर सिंह ने सवारी मार्ग के निरीक्षण पश्चात श्री महाकाल मंदिर में किये जा रहे फर्श बिछाने के कार्य और अन्य निर्माणरत कार्यों का अवलोकन किया और सभी कार्य तीव्र गत‍ि से और गुणवत्ता पुर्वक मापदंड अनुसार करने के निर्देश दिये। मंदिर परिसर स्थित भगवान श्री ओंकारेश्वर मंदिर क्षेत्र में फर्श बिछाने के कार्य को 10 जुलाई से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग गौतम अहिरवार, उज्जैन शहर एसडीएम एलएन गर्ग आदि संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE