BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 11:46 am
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार इस बार भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी निकलेगी और भी भव्य रूप में, श्रावण माह में महाकाल महालोक में प्रतिदिन होगी सांस्कृतिक संध्या, हर सवारी पर अलग थीम, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इस वर्ष श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी और अधिक भव्य स्वरूप में निकाली जाएगी। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय में संबंधित विभागों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

सवारी कार्यक्रम की तिथियां
प्रथम सवारी: 14 जुलाई
द्वितीय सवारी: 21 जुलाई
तृतीय सवारी: 28 जुलाई
चतुर्थ सवारी: 4 अगस्त
पंचम सवारी: 11 अगस्त
राजसी सवारी: 18 अगस्त

हर सवारी में अलग-अलग रथों पर विभिन्न स्वरूपों में भगवान विराजित होंगे। साथ ही झांकियों, लोकनृत्य और बैंड की प्रस्तुतियों से सवारी मार्ग जीवंत बनेगा।

हर सवारी की थीम:
प्रथम सवारी: वैदिक उद्घोष – बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार
द्वितीय सवारी: लोकनृत्य – मटकी, गणगौर, बिहू, भवाई, टाइगर नृत्य
तृतीय सवारी: बैंड की प्रस्तुति – पुलिस, आर्मी, होमगार्ड एवं निजी बैंड
चतुर्थ सवारी: पर्यटन थीम – मांडू, सांची, खजुराहो, ग्वालियर आदि की झांकियां
पंचम सवारी: धार्मिक स्थल – कृष्ण लीला, प्रदेश के धार्मिक स्थलों की झांकियां
राजसी सवारी: 70+ भजन मंडलियों की सजीव प्रस्तुतियां

महाकाल महालोक में सांस्कृतिक संध्या
श्रावण माह में 13 जुलाई से 16 अगस्त तक महाकाल महालोक परिसर में "श्री महाकाल सांस्कृतिक संध्या" का आयोजन होगा। प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक देशभर के 47 कलाकार समूह प्रस्तुति देंगे। साथ ही, प्रत्येक शनिवार को त्रिवेणी कला संग्रहालय में “श्रावण महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर द्वारा प्रमुख निर्देश:
सवारी मार्ग के ढाबा रोड पर डामरीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करें
खुले नालों को 8 जुलाई तक कवर करें
अतिक्रमण और जर्जर भवनों पर कार्यवाही
सवारी मार्ग पर बैरिकेडिंग, फाइबर शीट और साइन बोर्ड 10 जुलाई तक लगें
हाथियों की सुरक्षा हेतु वन विभाग विशेष व्यवस्था करे
स्वास्थ्य विभाग 4 स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करे
घाटों पर रेलिंग, होमगार्ड और पीए सिस्टम की व्यवस्था

मंदिर परिसर में सुधार कार्य:
फसाड लाइटिंग और स्टोन क्लैडिंग का कार्य 10 जुलाई तक पूर्ण करें

दर्शन मार्ग पर पंखे और कूलर लगाए जाएं

सम्राट अशोक सेतु का गेट शीघ्र स्थापित किया जाए

पार्किंग और सुरक्षा:
अतिविशिष्ट पार्किंग नीलकंठ द्वार के पास
जूता स्टैंड: त्रिवेणी, बड़ा गणेश, मानसरोवर आदि स्थानों पर
वाहन पार्किंग: हाट बाजार, कार्तिक मेला ग्राउंड, मेघदूत वन, चारधाम मंदिर आदि

कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सवारी के दौरान अपने कर्तव्य स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने श्रावण मास की भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एडीएम प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE