BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 12:54 pm
KHABAR : एमपी अजब है, सबसे गजब है, सिर पर कुल्हाड़ी रखकर साइकिल चलाता है ये शख्स, बैलेंसिंग बाबा के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब नहीं कहा जाता। आए दिन अलग-अलग जिलों से चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला शहडोल से आया है। जहां एक शख्स बिना किसी डर के अपने सिर पर धारदार कुल्हाड़ी (बसूला) रखकर साइकल चलाते हुए नजर आया। यह नजारा देख लोग पहले तो हैरान रह गए। वहीं अब बैलेंसिंग बाबा की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे शख्स का नाम राम नापित है. जो शहडोल जिले के पंचगांव के रहने वाले हैं। राम नापित बीते 15 सालों से इस अनोखे अंदाज में साइकिल चला रहे हैं। पहले सिर पर लौकी, सब्जी, मटका रखकर संतुलन बनाते थे, लेकिन अब वह कुल्हाड़ी, बसूला, लकड़ी की बल्ली, पाइप और भारी सामान को सिर पर रखकर शहर में घूमते हैं।

राम नापित का कहना है कि ये सब अब उनकी आदत में शुमार हो चुका है। शुरुआत में ये एक मजाक था, फिर धीरे-धीरे शौक बन गया और अब लोग उन्हें उनकी इस कला के लिए पहचानने लगे हैं। वे बताते हैं कि ये पूरा बैलेंस और कॉन्फिडेंस का खेल है।


राम नापित की इस कला को देख कुछ लोग इसे अद्भुत कला बता रहे हैं तो कुछ इसे जान जोखिम में डालने वाली सनक कह रहे हैं। लेकिन एक बात तो तय है. उनका यह हुनर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बैलेंसिंग बाबा के नाम से पुकारने लगे हैं। फिलहाल, शहडोल की गलियों में राम नापित के बैलेंस और आत्मविश्वास की चर्चा हर जुबां पर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE