BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 1:03 pm
KHABAR : कलेक्टर मिश्रा ने लेवल-1 एवं लेवल-2 अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण के लिए जारी किय चेतावनी पत्र, अंतिम रूप से किया सचेत, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सभी लेवल-1 एवं लेवल-2अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी कर अंतिम रूप से सचेत  किया हैं कि सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें। सभी अधिकारियों का यह दायित्व हैं कि समय-सीमा में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही पोर्टल पर अंकित करें, इस संबंध में कोई भी कारण मान्य नही होगा । उन्होंने कहा कि सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणो को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा हैं।  साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में नही किया जा रहा हैं एवं दिये गये निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। भविष्य में उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति न हो अन्यथा संबंधित अधिकारी विरुद्ध नियमानुसार लघुशास्ति की कार्यवाहीँ की जाएगी, जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होगें। निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

ज्ञात हो कि  सी.एम. हेल्पलाईन शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता का विषय है, जिसके अंतर्गत आम नागरिक अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचा सकते है एवं उसका निराकरण निश्चित समय-सीमा में होने की अपेक्षा करते है। प्राप्त सभी शिकायतों/प्रकरणों में लेवल-1 एवं लेवल-2 द्वारा कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करने के संपष्ट निर्देश है, किंतु इसके विपरित सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर कतिपय प्रकरणों में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के संबंध में निर्देशों का पालन न करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही नही की जा रही हैं, जिसके फलसवरूप जिले की ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन प्रतिमाह किया जा रहा हैं। नान-अटेंडेड जून 2025 ऑनलाईन रिपोर्ट (ग्रेडिंग माह मई 2025) अनुसार आपके द्वारा नान-अटेंडेड शिकायत की जाकर जवाब नियत समयावधि में दर्ज नहीं करने से शिकायतें उच्च स्तर पर बिना कार्यवाही अंतरित हो जाती है।  अधिकारियों  द्वारा शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग नही की जा रही हैं एवं समय पर जवाब दर्ज नही किये जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE