BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 1:36 pm
KHABAR : मनरेगा, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन कराएगी कांग्रेस, आरजीपीआर संगठन को जीतू ने दी जिम्मेदारी, दो महीने में शुरु होंगी श्रमिक संवाद पदयात्राएं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मप्र में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने कांग्रेस अब फिजिकल वेरिफिकेशन कराएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की कांग्रेस रिपोर्ट तैयार कराएगी। भोपाल के गांधी भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के दो दिवसीय सर्वाेदय शिविर के समापन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों को ये काम सौंपा है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित श्सर्वाेदय संकल्प शिविरश् में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, सीताराम लांबा, प्रदेश अध्यक्ष मौना कौरव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सर्वाेदय के साथी मौजूद रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मोना कौरव ने बताया केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रमिकों को उनके गांव में सौ दिन के काम की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना चलाई थी। वर्तमान की भाजपा सरकार मनरेगा योजना को खत्म करने की तरफ बढ़ रही है। आज गांवों में श्रमिकों को काम नहीं मिल रहा है। फर्जी तरीके से मजदूरी दिखाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मनरेगा मजदूरों के साथ बैठक करेंगे। दो महीने में हम श्रमिक संवाद पदयात्रा शुरु करेंगें। जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा के मजदूरों की समस्याओं और परेशानियों को जानने का प्रयास किया जाएगा। पटवारी ने पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी है कि गांव में मनरेगा, जल जीवन मिशन, पीडीएस, आंगनवाड़ी, स्कूली शिक्षा, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जो स्थिति है उसकी जमीनी स्तर पर जाकर रिपोर्ट बनाएं। प्रशिक्षण शिविर में इस बात पर जोर दिया गया है कि दूरस्थ क्षेत्रों में जहां आदिवासी और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं सरपंच या अन्य पदों पर हैं वहां कोई न कोई स्थानीय प्रभावशाली दबंग लोग उनके अधिकारों का हनन कर रहे हैं। ऐसे मामलों की भी रिपोर्ट बनाकर पार्टी को उपलब्ध कराई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE