देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी विचारक भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर देवास के मुखर्जी नगर में स्थित प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सभापति रवी जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ओर बड़ी संख्या आमजन मौजूद रहे।जहां डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा किए गए कार्य को भी याद किया गया। जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा की आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पूरे देश और प्रदेश में मनाई जा रही है इसी तारतम्य में हमारी देवास विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है साथ ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हैं अभियान एक पेड़ मां के नाम को आगे बढ़ाते हुए आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर हम सभी एक पेड मां के नाम अभियान के पेड लगाकर सहभागी बन रहे हैं इस अवसर पर हमारे सभी मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है।