माउंट आबू। बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा के 90 वे जन्म उत्सव के अवसर पर माउंट आबू तिब्बत मार्केट और तिब्बत संघ के संयुक्त तत्वाधान में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत माउंट आबू के सनसेट रोड पर जगह-जगह पक्षियों के लिए दाने व पानी के परिंडे लगाए जा रहे हैं सात दिवसीय कार्यक्रम में पेड़ों पर चबूतरो पर यह परिंडे लगाएं जा रहे हैं और उनके द्वारा वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।