देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा पेट्रोल पंपों की जांच की जा रही है। बारिश के मौसम में पेट्रोल डीजल में पानी मिलने की आशंका को देखते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश अहिरवार के नेतृत्व में भोपाल रोड स्थित नर्मदा फिलिंग पेट्रोल पंप ओर एबी रोड स्थित खनुजा पेट्रोल पंप पर जांच की गई। टीम ने पेट्रोल डीजल में पानी की जांच करते हुए पेट्रोल डिजल को नाप मे लेकर भी चेक किया। जहां पेट्रोल डीजल में पानी तो नहीं मिला लेकिन पेट्रोल पंप पर आमजन को दी जाने वाली जेसे टायलेट,पानी हवा की कोई सुविधा नहीं मिली। सिविल लाइन चौराहे स्थित खनूजा पेट्रोल पंप तो टॉयलेट पिछे बना रखा हुआ था जहां लोगों को पता ही नहीं चलता की सुविधा घर कहा है,साथ ही पिने के पानी की कोई व्यवस्था नजर नही आई ना ही सेफ्टी किट पाई गई। जिसको लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी में नाराजगी जागते हुए हिदायत दी।
जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश अहिरवार ने बताया कि शासन एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशन पर यह जांच की जा रही है ताकी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण ईधन मिल सके।पेट्रोल डीजल में किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं मिली इसके साथी जो अन्य यहां पर सुविधा ग्राहकों को देनी चाहिए उसमें कुछ कमी पाई गई है जिसको लेकर हमने रिपोर्ट बनाई है और इन्हें हिदायत दी गई है।
इस दोरान खनुजा पंप पर पेट्रोल भरवाने आए गोरव दुबे ने कहा की यहा सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है ना सेफ्टी किट यहा है ना पानी की व्यवस्था,ओर तो ओर टायलेट तक अंदर की ओर बना रखा है जहा आम आदमी या महिला जा ही नहीं सकती, यह एक बड़ी लापरवाही है इन पर कार्यवाही होना चाहिए।