BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 3:08 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी बैठक, वन भूमि पर नए अतिक्रमण पर सख्ती से रोक, अब ग्राम सभाओं को होगा पेसा मोबिलाइजर की नियुक्ति और सेवा समाप्ति का अधिकार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वनाधिकार एवं पेसा अधिनियम से जुड़ी टास्क फोर्स की बैठक ली। इस दौरान आदिवासी हितों से जुड़े कानूनों को लेकर रणनीति तय की गई। साथ ही सीएम ने निर्देश दिया कि वन भूमि पर नए अतिक्रमण पर सख्ती से रोक लगाई जाए।


31 दिसंबर तक व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों के निराकरण के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का 31 दिसंबर 2025 तक हर हाल में निराकरण किया जाए। पेसा मोबिलाइजर्स की भूमिका फील्ड में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देनी चाहिए।


सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस बैठक में यह भी कहा कि अब पेसा मोबिलाइजर की नियुक्ति और सेवा समाप्ति का अधिकार ग्राम सभाओं को सौंपा जाएगा। जिससे स्थानीय सहभागिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने वन भूमि पर किसी भी प्रकार के नए अतिक्रमण पर सख्ती से रोक लगाने के भी निर्देश दिए। जिससे सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


गौरतलब है कि बीते दिनों देवास जिले के खातेगांव में वन विभाग ने खिवनी अभ्यारण्य के लिए 80 झोपड़ियों को उजाड़ दिया था। जिसकी वजह से इस बारिश में उनकी रहने की समस्या उत्पन्न हो गई थी। मामला सामने आने के बाद सीएम ने इस घटना पर फौरन संज्ञान लिया था और मंत्री विजय शाह को घटनास्थल का दौरा करने के निर्देश दिए थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE