BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 3:56 pm
KHABAR : लगातार बारिश से बरगी बांध लबालब, 9 गेट से छोड़ा जा रहा पानी, नदी और पुलों से दूरी बनाने के निर्देश, बढ़ सकता है नर्मदा नदी का जल स्तर, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है। इसी कड़ी में लगातार बारिश से जबलपुर का बरगी बांध लबालब हो गया है। 9 गेटों को खोलकर जबलपुर के बरगी डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। 1.33 मीटर औसत ऊंचाई तक बरगी बांध के 9 गेट खोले गए है। बरगी बांध के जलभराव क्षेत्रों में जारी बारिश से बांध लबालब हुआ है।


बरगी डैम के 21 में से 9 गेटों से 52 हज़ार 195 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने पर नर्मदा नदी का जलस्तर 5 से 7 मीटर तक बढ़ सकता है। जिला प्रशासन ने नर्मदा तट के आसपास पर अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को नर्मदा नदी और पुलों से दूरी बनाकर रखने के निर्देश दिए है। इस समय बरगी बांध में 98 हज़ार 742 क्यूसेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा है । अभी बांध का जलस्तर 417.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। बरगी डैम की पूर्ण जल भराव क्षमता 422.76 मीटर है। जबलपुर और बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से बांध लबालब हुआ है।


समय से पहले खुल गया बरगी बांध
इस बार समय से पहले बरगी बांध खुल गया है। बरगी बांध का कैचमेंट एरिया 14,556 वर्ग किलोमीटर है। जबलपुर, मंडला, और सिवनी जिलों में बांध का कैचमेंट एरिया फैला हुआ है। नहीं थमा तेज बारिश का सिलसिला तो और गेट खोलकर पानी की निकासी की जाएगी। हर साल अगस्त तक बांध खोलने की स्थिति से बनती है। इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में ही बांध लबालब हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE