BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 4:48 pm
KHABAR : सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न, 10 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, विशाल आमसभा का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रविवार को शबरी आश्रम, नीमच में सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन 10 अगस्त (रविवार) को किया जाएगा। यह आयोजन जिले स्तर पर भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी-
सुबह 10 बजे दशहरा मैदान, नीमच से विशाल रैली प्रारंभ होगी। रैली विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, अंबेडकर सर्कल और डाक बंगला चौराहा होते हुए। दोपहर 2 बजे शबरी आश्रम, नीमच पहुंचेगी। इसके बाद शबरी आश्रम परिसर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में आगामी तैयारियों को लेकर आगे भी विचार-विमर्श और बैठकों की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें पवन भूर को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा विभिन्न समितियों का भी गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार मंडलोई, अबरसिंह वास्कले, कैलाश माल, कारूलाल खराड़िया, थानसिंह मालवीय, रोहित राणा, बद्रीलाल महुनिया, राहुल सोनीगरा, रोहित दायना, लाभचंद तायड़, भेरूलाल राणा, छोटू चौहान, पिंकेश कपासिया, कैलाश भील, भेरूलाल भील, शंकरलाल खराड़ी, अनिल चौहान, धर्मराज भील, सांवरा चौहान, सुनील डामोर, नारायण भील, अनिल खैर और विजय चौहान सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन भूर ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE