दतिया। शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया प्राचार्य आशुतोष राय ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित विधि प्रथम वर्ष नियमित कक्षाएं महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के पालन में 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गई है।
समस्त प्रवेशित छात्र-छात्रा तत्काल महाविद्यालय में अपनी रिपोटिंग कराकर कक्षाओं में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें अन्यथा विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।