BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 5:55 pm
REPORT : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर    

Share On:-

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के साथ शनिवार को मां पीतांबरा पीठ पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए एवं यातायात व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया।
कलेक्टर वानखड़े को अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मां पीतांबरा पीठ पर प्रत्येक शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। जिस पर उन्होंने मंदिर के मुख्य मार्गाे का पैदल निरीक्षण करने का निर्णय लिया। उन्होंने पुलिस ,यातायात एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान के उन्होंने देखा कि दुकानदारों एवं होटल संचालकों द्वारा सड़क पर बोर्ड एवं काउंटर लगाकर यातायात व्यवस्था में व्यवधान डाला जा रहा है। उन्होंने देखा कि श्रृद्वालुओं द्वारा चिन्हित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क न करते हुए सड़क किनारे खडे किए जा रहे है।
कलेक्टर  वानखड़े द्वारा दुकानदारों एवं होटल संचालकों के अवैध अतिक्रमण को हटाने एवं वाहन पार्किंग में ही वाहन खडे करवाने के निर्देश संबधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला, एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नागेन्द्र सिंह गुर्जर, मंदिर के पुजारी सहित पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE