माउंट आबू। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान को अपना मायका बताया और कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण के लिए महिला आयोग मजबूती से कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर जनसुनवाई होती थी अब उन्होंने निर्णय लिया कि वे संभाग स्तर पर हर राज्य में जनसुनवाई करेगी और पिछले चार माह से उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्य में व्यवस्थाओं में बदलाव लाया है उन्होंने कहा कि वे राजस्थान के सह प्रभारी है और जो राजस्थान ने और जो राजस्थान ने उन्हें अपनापन और प्यार दिया है उसे वे कभी नहीं भूल पाएंगी माउंट आबू में भाजपा के अभिनंदन समारोह को वे संबोधित कर रही थी कार्यक्रम को सिरोही जालोर सांसद लुंबा राम चौधरी एवं भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने भी संबोधित किया।