BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 10:38 am
NEWS : डॉ. भीमराव अम्बेडकर बहुउद्देश्यीय फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधारोपण, लोगों में दिखा गजब का उत्साह, पर्यावरण का महत्व बताकर दिलाई शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अम्बेडकर बहुउद्देश्यीय फाउंडेशन के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम लगातार जारी है। लगातार हो रहे पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। कलेक्ट्रेट, प्रतापनगर क्षेत्र में किये गये पौधा वितरण के बाद रविवार को सुभाष चौक पर पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे लेकर ग्रामीणों और आमजन में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पौधे लेने के लिए उमड़ पड़े।
संस्था के संस्थापक मनोज कुमार बैरवा ने बताया कि सुभाष चौक पर रविवार को किये गये पौध वितरण कार्यक्रम में सहयोग कर्ता द संगीत बैंड के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आम, जामुन, बादाम, नीम, कटहल, आंवला, सीताफल, बिल्वपत्र, पीपल, शीशम, बरगद, अनार, गुलमोहर, मीठा नीम आदि के 1 हजार 500 पौधों का वितरण किया गया। वन विभाग के वन रक्षक किशोर खोईवाल ने बताया कि 8 से 10 फीट ऊंचाई के पौधो को लेकर काफी होड़ देखी गई। वहीं इस मौके पर मौजूद कैलाश भांड और विष्णु खटीक सहित कार्यक्रम संयोजक गणपत नायक, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार खटीक आदि ने पौधा लेने वाले लोगों को पौधे की सार संभाल करने और बड़ा होने तक उसकी रक्षा करने की शपथ भी दिलाई। ग्रामीणों में बढ़ते उत्साह को देखते हुए रविवार 1 हजार 500 पौधों का वितरण किया गया।
संस्था द्वारा पौधा वितरण के साथ-साथ पौधारोपण के कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई है। आज महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर कॉलेज के अम्बेडकर छात्रावास और घटियावली ग्राम पंचायत में पौधारोपण की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि गंगरार तहसीलदार रामप्रसाद खटीक, प्रोफेसर निर्मल देसाई, व्याख्याता बाबूलाल बैरवा, रविन्द्र बैरवा, अम्बेडकर विचार मंच के सुरेश खोईवाल, चुन्नीलाल बैरवा, अर्जुन डांगी, हर्षित माहेश्वरी, चेतन डांगी, अशोक नायक, संजय सालवी, संजय खटीक, श्रवण सालवी, गोवर्धन साहू, प्रहलाद जाट, ओमप्रकाश राव सहित अन्य लोग मौजूद थे। संस्था द्वारा चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित गौशालाओं और विद्यालयों में लगातार पौधारोपण का अभियान चलाया जायेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE