भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में कल मंगलवार 8 जुलाई को कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन है। आंदोलन के एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा दिया है।
पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाय मेरे खिलाफ एफआईआर
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- अशोकनगर की सड़कों पर कांग्रेस रुकेगी। एसटी-एससी और ओबीसी पर अत्याचार होगा वहां कांग्रेस होगी, जहां प्रशासनिक अराजकता होगा, वहां वहां कांग्रेस भी पहुंचेगी। जहां सरकार का ध्यान आकर्षित करना होगा, कांग्रेस अपना धर्म निभाएगी। अशोकनगर में पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाय मेरे खिलाफ थ्प्त् कर दी।
लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेंगे
एफआईआर एक नहीं, 100 कर दें, इससे पहले भी कई की हैं। मामले में पुलिस अपना धर्म नहीं निभा रही है, पुलिस की इस हरकत के खिलाफ हम अशोकनगर जा रहे हैं। सड़क पर, कार्यकर्ताओं के घर पर रुकेंगे, जहां वो रोकेंगे हम रहेंगे। ये गिरफ्तारी नहीं, संदेश है, एक कदम पीछे नहीं हटेंगे। जब जब आप अत्याचार करोगे, हम लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेंगे।
कांग्रेस पैसा नहीं देते इसलिए होटल नहीं मिलते
जीतू पटवारी के अशोकनगर दौरे को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- जीतू पटवारी को जहां जाना चाहते हैं चले जाए लेकिन षड्यंत्र ना करें, कांग्रेसी ऑनलाइन बुकिंग नहीं करते हैं। पैसा नहीं देते हैं तो उनके कहां से होटल बुक होंगे। हम भी विपक्ष में 25 साल रहे हमें भी होटल मिलते थे हम भुगतान करते थे।