BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 12:01 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब बिना नंबर की मोटरसाइकिल से निकला रणजीत तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी निकिता सिंह जावद के मार्गदर्शन में सिंगोली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक भुरालाल भाबर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम माता का खेड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की सिल्वर-नीले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की सीट के पीछे बंधे दो काले प्लास्टिक के कट्टों में 42 किलोग्राम डोडाचूरा पाया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी रणजीत पिता मोड़ा बंजारा (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम बीना का खेड़ा (झोपड़ा), थाना भैसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।

जप्त माल-
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा: 42 किलोग्राम, अनुमानित मूल्य 4,20,000/-
बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (इंजन नंबर: PXPRE19418, चेचिस नंबर: MD2B63X4RPE23508), अनुमानित मूल्य 60,000/-

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE