BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 12:14 pm
BIG NEWS : गांधीसागर डेम का बेक वॉटर और कोटा के दो युवक, जब पहुंचे मिनी गोवा तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही दौड़ी एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम, फिर चलाया संयुक्त रूप से रेस्क्यू, सुबह इस हालत में मिले दोनों, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

भानपुरा (मंदसौर)। थाना भानपुरा क्षेत्र के ग्राम कंवला (मिनी गोवा) स्थित गांधीसागर डेम के बेक वॉटर में दिनांक 6 जुलाई 2025 को कोटा निवासी दो युवक चेतन और सोनू के डूबने की दुखद घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई, साथ ही एसडीआरएफ मंदसौर की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। तेज हवा और तकनीकी दिक्कतों के चलते देर शाम तक रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था। सोमवार अलसुबह से रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया, जिसमें एसडीआरएफ टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए। प्रशासन द्वारा पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।


इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ मंदसौर टीम प्रभारी अनिल पाटीदार, तहसीलदार भानपुरा विनोद कुमार शर्मा, थाना प्रभारी रमेशचंद्र डांगी, एसआई जोर सिंह डामोर, पटवारी रोहतास भदौरिया और सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह गोड का विशेष योगदान रहा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बरसात के मौसम में गहरे पानी और असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE