BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 12:59 pm
KHABAR : सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा परिणामों में नीमच ने फिर मारी बाजी, शहर को इस बार मिले इतने नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आज घोषित किए गए CA फाइनल, CA इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा परिणामों में  नीमच जिले ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार शहर को 5 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट मिले हैं, जिन्होंने दोनों ग्रुप क्लियर किए हैं। इसके अलावा, 5 विद्यार्थियों ने CA इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप पास किए हैं और 12 विद्यार्थियों ने फाउंडेशन एग्जाम में सफलता हासिल की है।इस बार के परिणामों में नीमच के विकास नगर निवासी राहुल अग्रवाल की कहानी प्रेरणादायक है। राहुल ने 7 साल की कड़ी मेहनत और कई मुश्किलों का सामना करते हुए CA बनकर दिखाया है। कोरोना काल में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था, लेकिन उनकी माताजी ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने का पूरा हौसला दिया।

राहुल ने बताया "मेरा आज CA फाइनल का रिजल्ट आया है और मैंने इसे पास कर लिया है। पिछले साल नवंबर में मैंने ग्रुप 'ए' क्लियर किया था और आज मई 2025 में ग्रुप 'बी' का रिजल्ट भी क्लियर हो गया है। आखिरकार, 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद मैंने यह सपना पूरा कर लिया है और मैं CA बन गया हूं।" उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार, खासकर अपनी माताजी को दिया, जिन्होंने पिता के निधन के बाद उन्हें भरपूर सहयोग दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE