BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<     KHABAR : एसडीओपी ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में.. <<     छतरपुर में भरत तिवारी का पोस्टर लेकर एसपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<     NEWS : भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था,.. <<     KHABAR : सेजावता-भूतेड़ा मार्ग बदहाल, गड्ढों में.. <<     शाजापुर में प्रतिभा का उदय,संघर्षों को मात.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम कोटडाबुजुर्ग और.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेदपीठ का महाअभियान, कल्याण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को मिली खेलों की नई सौगात, गोरा.. <<     नीमच के महागढ़ चक में फंदे पर मिला युवक का शव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 2:02 pm
BIG NEWS : पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर मंदसौर में पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन,खतरों को लेकर गहरी चिंता जताई और सुरक्षा की मांग, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पत्रकार सुरक्षा को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने आंदोलन, प्रदर्शन, अपराध और दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग के दौरान हो रहे खतरों को लेकर गहरी चिंता जताई और सुरक्षा की मांग की।


पत्रकारों ने बताया कि वे लगातार विभिन्न संवेदनशील विषयों की कवरेज में लगे रहते हैं, जिससे कई बार उन्हें असामाजिक तत्वों और भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ता है। हाल ही में जीवनसिंह शेरपुर के प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार साथी पर हमला हुआ, जिससे पत्रकारों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।


पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अहम है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति स्वतंत्रता से अपने विचार रख सके यह लोकतंत्र की ताकत है।


ज्ञापन में निम्नलिखित 4 प्रमुख मांगें रखी गईं
1. ड्यूटी पर तैनात पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और यदि कोई पत्रकार किसी हमले या असुरक्षा महसूस करे तो तुरंत कार्रवाई हो।

2. जीवनसिंह शेरपुर के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए।

3. पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

4. पत्रकारों के साथ प्रशासन नियमित बैठकें कर संवाद स्थापित करे और गंभीर मामलों पर उनकी राय सुने।


पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार, छायाकार और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE