BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 2:16 pm
KHABAR : सरकारी खाद गोदाम से किसानों को मिली रेत मिश्रित खाद, पानी में घोलकर की जांच, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। कनाखेड़ी गांव सहित आसपास के कई गांवों में किसानों को एपीके खाद की बोरियों में रेत मिलने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि उन्हें लुधावली स्थित सरकारी खाद गोदाम से जो एपीके खाद मिली, उसमें 10 से 15 प्रतिशत तक रेत मिली हुई है। किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से भी की, लेकिन अब तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई है।


कनाखेड़ी गांव के किसान सोनेराम वर्मा ने बताया कि उन्होंने शनिवार को लुधावली खाद गोदाम से 30 बोरी एपीके खाद खरीदी थी। उन्होंने चेक करने के लिए एक बोरी की खाद को पानी में घोलकर देखा, तो उसमें से रेत निकल आई। बाद में तीन और बोरियों को चेक किया गया, उनमें भी यही स्थिति थी।


खाद को पानी में घोलकर देखा तो सामने आई मिलावट
सोनेराम ने बताया कि उन्होंने ये जानकारी जब अपने पड़ोसी किसान केदारीलाल वर्मा को दी, तो केदारीलाल ने भी अपनी खाद की जांच की और उसमें से भी रेत निकल आई। इसके बाद गांव के अन्य किसान विनोद धाकड़, नरेश वर्मा आदि ने भी अपनी खाद को पानी में घोलकर देखा और उनमें भी मिलावट सामने आई।


शिकायत के बाद भी शुरू नहीं हुई जांच
सोनेराम वर्मा ने बताया कि इस मामले की शिकायत कृषि विभाग के एसडीओ सुगर सिंह जाटव से की गई, लेकिन अब तक न तो खाद की जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई।


जांच की जिम्मेदारी पोहरी एसडीओ को दी गई है
एसडीओ सुगर सिंह जाटव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला पोहरी अनुविभाग का है और जांच की जिम्मेदारी पोहरी के एसडीओ आर.पी. पचौरी को दी गई है। साथ ही उन्होंने लुधावली गोदाम से खाद के सैंपल लेकर जांच कराने की बात कही।


किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा
ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकारी गोदामों से ही मिलावटी खाद मिलेगी, तो किसान किस पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो खरीफ की फसलें प्रभावित होंगी और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE