BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 3:37 pm
KHABAR : मालवा के नीमच में कोटवारों का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा सीएम डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन, सरकार को दी भोपाल में आंदोलन की चेतावनी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में कोटवारों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 15 अगस्त के बाद वे अपने परिवारों के साथ भोपाल में रैली धरना प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कोटवारों के साथ वर्दी घोटाला किया गया है। उन्हें बहुत ही हल्के स्तर के वर्दी के कपड़े, टॉर्च और जूते उपलब्ध कराए गए हैं। 
कोटवारों की मांग है कि वर्दी और जूते का पैसा सीधे उनके खातों में पुरानी व्यवस्था के अनुसार अंतरित किया जाए। कोटवारों ने घटिया वर्दी का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। कोटवारों की मुख्य मांगों में उन्हें स्थाई करना, सेवा/मालगुजारी भूमि का स्वामित्व देना और उन जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराना शामिल है। संघ ने शहरी क्षेत्रों में कोटवार पद समाप्त करने के असंवैधानिक आदेश को रद्द करने, कोटवार परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने और नियुक्ति में ग्राम पंचायत के हस्तक्षेप को खत्म करने की भी मांग की है। कोटवार संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि इन आदेशों को जारी नहीं किया जाता है, तो वे अपने अधिकारों के लिए निर्णायक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह अल्टीमेटम सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर रहा है, क्योंकि कोटवार ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग की रीढ़ माने जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE