BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 4:18 pm
KHABAR : बिजली-पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोगों ने की 63 केवीए की डीपी, पक्की सड़क और हैंडपंप लगाने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। जिले के बरवटपुर गांव में बिजली और पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। ग्रामीणों ने 63 केवीए की डीपी की स्थापना, बरवटपुर से शांतिधाम तक पक्की सड़क का निर्माण और शांतिधाम में हैंडपंप लगाने की मांग की।


ग्रामीण बोले- 2020 से बड़ी डीपी की कर रहे मांग
ग्रामीणों के मुताबिक, फिलहाल गांव में 25 केवीए की डीपी लगी है, जिस पर लगभग 50 कनेक्शन हैं। ज्यादा लोड के कारण डीपी बार-बार जल जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अलावा रात में बिजली न होने से सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे 2020 से बड़ी डीपी की मांग कर रहे हैं।


बरवटपुर से शांतिधाम तक है कच्ची सड़क
बरवटपुर से शांतिधाम तक कच्ची सड़क है। जिसके कारण बारिश में कीचड़ भर जाने से आवागमन में परेशानी होती है। शांतिधाम में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे अंतिम संस्कार के समय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।


डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
धरने की सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा और एसडीएम मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE