अशोकनगर। नगर में इस समय सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है जो नगर के विद्या सौम्य सभा स्थली पर किया जा रहे है जिसमें प्रतिदिन प्रातःकाल मंगलाष्टक,अभिषेक, शांतिधारा भक्ति के साथ आरती तदोपरांत विनयपाठ, दैनिक पूजन, नंदीश्वर द्वीप की पूजन एवं विधान के अर्घ्य श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित किए जा रहे है इस विधान की विशेषता है कि इसमें प्रतिदिन अर्घ्य की संख्या दुगुनी दुगुनी होती जाती है ओर अंतिम दिवस 1024 अर्घ श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु का अर्पित किए जाते है वहीं दोपहर में भक्त गण जाप्य कक्ष में विशुद्धि को बढ़ाते हुए शांति मंत्र का आराधन एवं महिलाएं समवशरण एवं मंडल की 108 परिक्रमा करती है इसके अलावा संध्या कालीन बेला में शाम को पुण्यार्जक परिवार के निज निवास से महा आरती निकलती है जो मुख्य मार्गाे से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महा आरती का आयोजन संगीतमय किया जाता है,इस विधान में नगर के गौरव ब्रह्मचारी मोनू भैया ओर अमन शास्त्री द्वारा यह विधान संपन्न कराया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे है।