BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 5:52 pm
KHABAR : एमपी में रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में सीएम डॉ. मोहन की पहल, लुधियाना जाने से पहले कहा- प्रदेश में अच्छा निवेश आएगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को आयोजित ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर इंटरएक्टिव सत्र’ में भाग लेने पंजाब के लुधियाना पहुंचे। जहां राज्य में निवेश की संभावनाओं पर उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ चर्चा होगी। पंजाब रवाना होने से पहले सीएम ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बयान दिया और इसकी विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार के गठन के बाद से राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, खासकर फसल आधारित और डेयरी उत्पादों से जुड़े उद्योगों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सूरत और बेंगलुरु के बाद, वे आज लुधियाना का दौरा कर रहे हैं, जहां वे बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। उनका उद्देश्य मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है। डॉ. यादव ने कहा, मैं आज पूरा दिन लुधियाना में बिताऊंगा और मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रयासों से मध्य प्रदेश में अच्छा निवेश आएगा। यह पहल मध्य प्रदेश को औद्योगिक और आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE