मंदसौर। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को आज न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस कार्रवाई को लेकर उनके समर्थकों में नाराजगी का माहौल है। वहीं, किसी भी संभावित विरोध या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। कोर्ट परिसर और अस्पताल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।