चित्तौड़गढ़। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की आलोट तहसील में स्थित ताल के निकट सदगुरु शंभू नाथ जी महाराज की पुण्य तपोभूमि श्रीनाथ आश्रम करवा खेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का पावन पर्व 9 व 10 जुलाई को आस्था व उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। बुधवार 9 जुलाई को रात्रि में सत्संग, भजन संध्या और गुरु महाराज का अभिषेक व महा आरती आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत गुरुवार 10 जुलाई को गुरु पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
महंत गुरुदेव प्रकाश नाथ जी महाराज, गुरुदेव बालक नाथ जी महाराज और सन्तो के सानिध्य में करवाखेड़ी श्री नाथ आश्रम ताल में प्रबंध वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सुदूरस्त व आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों के आगमन की दृष्टि से तैयारीयां की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि युग निर्माता, युग पुरूष, साधना के शिखर, ज्ञान और क्रिया के बेजोड़ संगम, व्यसन मुक्ति के प्रणेता, तत्वज्ञाता, सदगुरु शम्भू नाथ जी के पट्टधर बालकनाथ जी व प्रकाश नाथ जी बाल्यावस्था से ही लगातार बाबा शम्भू नाथ जी व अजबनाथ जी के निकट सानिध्य मे रहे, उस दौरान इन महापुरुषों ने उनको सम्पूर्ण ऊर्जावान, प्रतिभावान बना दिया।
बालकनाथ जी व प्रकाश नाथ जी सहयोगी संतो के साथ
आप स्व व पर कल्याण की साधना में अहर्निश समर्पित होकर श्रीनाथ जी के आदर्शों व सतनाथ पंथ की महिमा के साथ लोककल्याण कार्य कर रहे हैं। आपके सख्त संयम और अनुशासन से प्रेरित देशभर में लाखों भक्त श्री नाथ जी के असाधारण और विराट व्यक्तित्व आपका गुणगान करते हुए स्वंय को धन्य मानते है।