चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड आरके नगर, निम्बाहेड़ा को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन ने वंडर सीमेंट के महाप्रबन्धक (सुरक्षा) दुर्गादास राठौड सहित सुरक्षा विभाग एवं सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वर्ष 2024 में सुरक्षा नियमों की पालना करते हुए उत्कृष्ट सुरक्षा प्रबन्धन के लिये वंडर सीमेंट लि. को अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा अवॉर्ड प्राप्त हुआ है, यह हम सभी के लिये गर्व का विषय हैं।
युनिट हेड नितिन जैन ने यह अवॉर्ड वंडर सीमेंट के सभी कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा की यह सम्मान कम्पनी के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा सुरक्षित कार्य सम्पादन की प्रतिबद्धता का परिणाम है, जो हमें और बेहतर करने हेतु प्रोत्साहित भी करता हैं। यह अवॉर्ड हमें प्रेरणा देता है, कि हम अपने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्यस्थल को सुरक्षित एवं स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए सेफ्टी के साथ कार्य करते रहें। साथ ही भारत को विकसित देशों की गिनती में लाने के लिये औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों की दिशाओं में ध्यान देते हुए सुरक्षित कार्य संपादन तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना अत्यन्त आवश्यक है, और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।