BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2025, 8:01 pm
KHABAR : गोपालकों को उत्‍कृष्‍ट गोपालन के लिए वितरित किए पुरस्‍कार, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- जिले के पशुपालक गोपालन कर अपनी आय बढ़ाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। किसान बन्धु उन्नत खेती के साथ गोपालन से दुध उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं का पशुपालक लाभ ले सकते हैं। विधायक परिहार ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से दुधारू पशुओं के लिए कार्यशील पूंजी के रूप में ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।अतः सभी पशुपालक के.सी.सी. योजना का लाभ लें। यह बात विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार ने भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कही।

जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की सभापति मनीषा धाकड़ ने कहा, कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा घर पहुँच पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही है। अतः पशुपालक 1962 पर फोन लगाकर सेवा का लाभ ले सकते हैं।

कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ.सी.पी.पचौरी ने कहा, कि उन्नत कृषि तथा जैविक कृषि तभी सम्भव होगी, जब किसान पशुपालन को अपनाएगें।उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग नीमच डॉ.राजेश पाटीदार ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला।

पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरुस्कार 51 हजार रूपये का भगत वैरागी ग्राम टोलखेड़ी, द्वित्तीय पुरस्कार 21 हजार रूपये का ईमरान बेग नीमच तथा तृतीय पुरुस्कार 11 हजार रूपये का अंगुरबाला बेनीवाल ग्राम केशरपुरा जावद को दिया गया।

इस अवसर पर किशोर दास बैरागी,  विश्वास पाटीदार,  दारासिंह, पशु चिकित्सा विभाग का अमला, प्रगतिशील पशुपालक, डेयरी सचिव एवं सुपरवाइजर तथा गौसेवक एवं मैत्री उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ.गर्विता रूनवाल ने किया तथा आभार डॉ.ए.आर.धाकड़ ने व्‍यक्‍त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE