खरगोन। जिले में खाद की किल्लत अब हंगामे में तब्दील होने लगी है। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण किसानों ने उमरखली रोड खाद गोदाम के सामने चक्काजाम प्रदर्शन किया। । किसानों का आरोप था कि चार दिन से कतार में लगने के बाद भी समय पर खाद नहीं मिल पाया है। लिहाजा खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने एक साथ जुटकर आंदोलन छेड़ दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डीएस कलेश ने किसानों को समझाइश देकर गुस्सा शांत कराया। इसके बाद दोबारा कतार में लगकर किसानों ने टोकन लिये। यहाँ गुरुवार को खाद लेने आये किसानों को टोकन दिए गए थे, इसके अलावा सोमवार को अन्य किसान भी पहुंचे, जिससे यहां एक से अधिक किसानों का जमावड़ा हो गया। एसडीएम ने बताया खाद पर्याप्त है किसान धैर्य बनाये रखे, सभी को खाद मिलेगी।