BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 11:08 am
KHABAR : पिपलिया मंडी में मोहर्रम जुलूस के बाद नगर परिषद ने पेश की स्वच्छता की मिसाल, सीएमओ प्रवीण सेन की निगरानी में चला स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों ने निभाई अहम भूमिका, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलिया मंडी। नगर में मुहर्रम के मौके पर जुलूस निकलने के तुरंत बाद नगर परिषद पिपलिया मंडी ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए त्वरित सफाई अभियान चलाया। जुलूस समाप्त होते ही नगर परिषद के सूबेदारों और दर्जनभर से अधिक कर्मचारियों ने मुख्य मार्गों पर सफाई कार्य शुरू कर दिया।
विशेष बात यह रही कि स्वच्छता अभियान की खुद नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवीण सेन ने देर रात तक मौके पर मौजूद रहकर निगरानी की। अधिकारीगण भी उनके साथ उपस्थित रहे और पूरे मार्ग की सफाई सुनिश्चित की।
नगर परिषद की इस तत्परता और सक्रियता से नगरवासियों में संतोष और सराहना का माहौल रहा। लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल नगर स्वच्छ रहता है, बल्कि प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ता है।
नगर परिषद का यह स्वच्छता अभियान उदाहरण है कि यदि इच्छाशक्ति और समर्पण हो तो किसी भी आयोजन के बाद भी नगर की सुंदरता और स्वच्छता को तुरंत बहाल किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE