BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 1:03 pm
BIG REPORT : नीमच से भोपाल, इंदौर, दिल्ली, अहमदाबाद जाने वाली लग्जरी बसों में यात्रियों से मनमानी वसूली, सुविधाओं के नाम पर हो रही भारी परेशानी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर से भोपाल, इंदौर, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों के लिए दिन और रात में संचालित होने वाली लग्जरी बसों के नाम पर यात्रियों को ठगने और सुविधाओं के नाम पर परेशान करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसका एक ताजा उदाहरण उस समय सामने आया जब हमारे संवाददाता मुश्ताक अली शाह अहमदाबाद जाने के लिए चौधरी अभिषेक ट्रेवल्स की एक स्लीपर बस से यात्रा कर रहे थे।
बस रात 8.30 बजे निर्धारित समय पर रवाना तो हुई, लेकिन उसके बाद ड्राइवर और क्लीनर द्वारा बार-बार बस को छोटे चौराहों और गांवों में रोककर अतिरिक्त सवारियां बैठाई गईं। जिन यात्रियों ने पहले से स्लीपर बुक कर रखी थी, उन्हें जगह की भारी समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों को फर्श पर बैठाकर उनसे नकद वसूली की गई, जिससे अन्य सवारियों को शौचालय और आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यात्रा के दौरान बस में डीजल भरने को लेकर भी बड़ी अनियमितता सामने आई। यह देखा गया कि बस चालक बस को किसी अधिकृत पेट्रोल पंप की बजाय एक निजी स्थान पर ले गए, जहां पिकअप में लगी मशीन से संदिग्ध तरीके से बायो-डीजल भरा गया। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद किया गया।
इसके अलावा अन्य यात्रियों से भी बातचीत में यह सामने आया कि इस प्रकार की अनाधिकृत बुकिंग, ओवरलोडिंग, खराब सफाई व्यवस्था और असुरक्षित ईंधन प्रणाली इन लग्जरी बसों में आम बात हो गई है।
प्रशासन से अपेक्षा है कि ऐसे बस संचालकों पर कार्रवाई की जाए और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। विस्तृत वीडियो में देखिए कैसे होती है यात्रियों से ठगी और कैसे होता है नियमों का उल्लंघन।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE