BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 1:05 pm
KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने किया डॉ. यजुर्वेदी को सम्मानित, डिप्टी चीफ वार्डन ऑफ सिविल डिफेंस की रेंक पहनाई, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोविंद सिंह चौहान मंदसौर द्वारा बताया गया की डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड से प्राप्त निर्देश पर डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को राज्य होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, भोपाल में एक सप्ताह के नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात उप पुलिस महानिरीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। 
इसी क्रम में जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के द्वारा आज स्वास्थ्य विभाग में सेवारत डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को सम्मानित कर उनको डिप्टी चीफ वार्डन ऑफ सिविल डिफेंस की रेंक पहनाई है। स्वास्थ्य विभाग मंदसौर के विगत 60 वर्ष के इतिहास में और इस प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश के सभी प्रतिभागियों में डॉ हिमांशु यजुर्वेदी पहले ऐसे चिकित्सक प्रतिभागी है जिनको यह अवसर और मानद रेंक प्राप्त हुआ है, डॉ यजुर्वेदी वर्ष 2017 से इस कार्य में संलग्न है।
उल्लेखनीय है कि सिविल डिफेंस विभाग, भारत सरकार के गृह मंत्रालय का एक उपक्रम है जिसकी स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की युद्ध के दौरान, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन स्थिति एवं अन्य विषम परिस्थितियों में जान बचाना है। साथ ही जिला प्रशासन के साथ नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाने में सहयोग करना है। जिले में सिविल डिफेंस के प्रमुख जिला कलेक्टर रहते है, इस हेतु इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर के द्वारा यह रेंक सेरेमनी सम्पन्न की और अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE