मंदसौर। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में मलेरिया विभाग एवं सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से लार्वा सर्वे महाअभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के 5 वे दिन संयुक्त टीम द्वारा सीतामऊ फाटक क्षैत्र का सर्वे एवं लार्वा पुनः उत्पन्न न हो इस हेतु समझाईश दी गई एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया। अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस चौहान एवं मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अभी तक कुल 1481 घरों का सर्वे किया गया है। 97 घरों में लार्वा पाया गया है। एवं 3154 कंटेनर चौक किए गए, 66 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। जिसका विनिष्टीकरण किया गया है। इस महाअभियान में बुखार के रोगियों की स्लाइड बनाने के साथ छिड़काव का कार्य भी किया जा रहा है।