BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 1:34 pm
REPORT : अवैध कब्जे से परेशान किसान पहुंचा कलेक्टोरेट, दस्तावेजों की माला पहनकर दिया धरना, डीएम की जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अवैध कब्जे से परेशान 48 वर्षीय किसान मुकेश भील ने मंगलवार को नीमच जिला कलेक्टर कार्यालय पर एक अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। जावद तहसील के ग्राम उपरेड़ा निवासी मुकेश ने अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज और पुराने आवेदन की प्रतियों की माला पहनकर जनसुनवाई में शिकायत सौंपी और फिर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।
मुकेश भील ने बताया कि ग्राम नीलिया में स्थित उनकी 1.57 हेक्टेयर कृषि भूमि पर गोपाल पाटीदार, देवी सिंह मुंडावत और शांतिलाल भील ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2006 में मौखिक रूप से बटाई पर दी गई जमीन को 2024 में वापस लेने की कोशिश करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं।
प्रदर्शनकारी किसान ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद भूमि का सीमांकन कराया गया था, जिसमें गोपाल पाटीदार द्वारा अवैध कब्जा पाया गया। लेकिन कुछ ही समय बाद सीमांकन के निशान हटा दिए गए, और उन्हें दोबारा धमकियां दी जाने लगीं। इस मामले में रतनगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 0111/2025 के तहत प्रकरण दर्ज है।
मुकेश भील ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वह अपनी भूमि पर शांति से खेती कर सकें। धरने के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह भूख-प्यास के साथ वहीं बैठे रहेंगे।
इस मामले में अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ ने किसान को उचित जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले पर अगले दिन तक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE