BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 1:57 pm
KHABAR : कोटवार संघ के स्थानीय सदस्यों के द्वारा तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। म.प्र. आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के द्वारा विविध मांगों को लेकर विगत दिनांक 07 जुलाई, 2025 को स्थानीय तहसील जयसिंहनगर के कोटवारों के द्वारा सामुहिक हित में मांगों के लिए तहसीलदार के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के सभी 38,000 कोटवारों को नियमित करने की मांग की गई, इसके साथ ही पात्रता श्रेणी के कोटवार पद पर पदस्थ कर्मियों के लिए सेवा/मालगुजार भूमि का स्वामित्व दिलाने की भी बात रखी गई, एवं वर्दी राशि व 500 रूपए सालाना आय में बढ़ोतरी के साथ ही परिवार के एक सदस्य की अनुकंपा नियुक्ति की बात के साथ ही अन्य आवश्यक मांगें भी ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी सामूहिक आवाज पहुँचाने तहसीलदार महोदय के समक्ष रखी गई।


कोटवार संघ तहसील जयसिंहनगर द्वारा तहसीलदार महोदय को ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष सीताराम चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, जितेंद्र कुशवाहा, श्याम सिंह, बाबूलाल कंवर, रामभुवन यादव, राजेश कंवर, राहुल सिंह गहरवार, धनीराम मौर्य, रामप्रसाद पनिका, अच्छेलाल, ब्रजेंद्र दाहिया, अर्जुन दाहिया, कर्मजीत पटेल, बालगोविंद साहू,  कुशल प्रजापति तथा तहसील के समस्त कोटवार साथी गण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE