BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 2:03 pm
KHABAR : नगर पालिका का हाल बेहाल, रसूखदार दुकानदारों से 94 लाख रुपये रिकवरी करने में जुटे अधिकारी, जानें क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। सरकारी योजनाओं का लाभ रसूखदार लोग उठाने लगते हैं, तो उस योजना का क्या हाल होता है. इसका उदाहरण रायसेन बस स्टैंड स्तिथ शॉपिंग काम्प्लेक्स में देखने को मिला है. नगर पालिका ने टेंडर निकालकर नवीन बस स्टैंड पर 11 दुकानों के शॉपिंग काम्प्लेक्स का निर्माण कराया था. लेकिन कुछ रसूखदार इन दुकानों को खरीदने के लिए नॉमिनल राशि जमा करने के बाद बकाया राशि नगर पालिका में जमा नहीं किया।


ऐसे में नगर पालिका इन दुकानों को अब तक हैंडोवर नहीं कर सकी है। इस व्यवस्था के कारण बस स्टैंड पर दुकानों के सामने कंडम वाहनों का अतिक्रमण हो गया। जिसके कारण बस स्टैंड पर बसें खड़ी करने के लिए ही जगह कम पड़ने लगी हैं। इस पूरी अवस्था के कारण आम लोगों सहित स्थानीय अन्य दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं नगर पालिका बार-बार नोटिस भेजकर रसूखदार दुकानदारों से रिकवरी के 94 लाख रुपए जमा करने के प्रयास में जुटी है।


नगर पालिका की ओर से ई-निविदा के माध्यम से नीलामी कराई गई, जिसमें अधिकतम बोलीदार को दुकान बोली राशि स्वीकृति के बाद राशि जमा के लिए पत्र जारी किए गए। लेकिन बोलीदारों ने नीलामी शर्तों का पालन नहीं किया और न ही राशि जमा नहीं की गई। जिनसे 9405126 रुपये लेना बाकी है. दुकान निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।


लोकार्पण भी किया जा चुका है. अब संबंधित दुकानदारों के राशि जमा किए जाने के लिए अंतिम पत्र जारी किया गया है. समय पर बोली राशि जमा नहीं किए जाने पर दुकान निरस्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई हैं.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE