शाजापुर। प्रदेश के शाजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल का स्थानांतरण मंदसौर हो गया है, जिसके चलते जिले के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि लालघाटी थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी और आम नागरिकों ने उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल के कार्यकाल में शाजापुर जिले में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, अपराधों पर अंकुश लगा है और आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास हुआ है। उनके दबंग और निडर व्यक्तित्व ने अपराधियों में खौफ पैदा किया है और जिले में शांति और सौहार्द का माहौल बना है।
विदाई समारोह में बोलते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल ने कहा, ष्मैं शाजापुर जिले के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे कार्यकाल में मेरा सहयोग किया और मुझे अपना समर्थन दिया। मैं मंदसौर में भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।