BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 2:27 pm
KHABAR : घर में एक पंखा एक बल्ब पर बिल 28 हजार, स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, बिजली उपभोक्ता का 5 लाख का बिल आया, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। स्मार्ट मीटर और बिजली के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को ऑल इंडिया बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। नागरिक रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगे और बिजली निजीकरण की नीति रद्द की जाए।


ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल हजारों से बढ़कर लाखों में पहुंच गए हैं। लक्ष्मीनगर निवासी अभिषेक सेन का बिल 137 से बढ़कर 13 हजार हो गया। कुलदीप ओझा का 200 रुपए से सीधा 37 हजार पहुंचा।


घर में एक पंखा और एक बल्ब पर बिल 28 हजार
पिपरोदा गांव की एक महिला रोते हुए बोली, मैं घर-घर सब्जी बेचती हूं। घर में एक पंखा और एक बल्ब है, लेकिन बिल 28 हजार रुपए आया है। गजनाई गांव के एक व्यक्ति का बिल 2.62 लाख, ब्रजबिहार कॉलोनी के उपभोक्ता का 4.90 लाख रुपए तक का बिल आया है।ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि यह सिर्फ गुना का मामला नहीं है, जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगे हैं, वहां जनता परेशान है और विरोध कर रही है। लोग सुनवाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन राहत नहीं मिल रही।


एसोसिएशन के मनीष श्रीवास्तव ने कहा, “एक तरफ सरकार कहती है कि बिजली सबका अधिकार है, दूसरी ओर स्मार्ट मीटर लगाकर अंधेरा फैलाने पर आमादा है। बिजली कंपनियों को पुलिस थाने खोलने की इजाजत दी जा रही है। ये कदम जनहित के खिलाफ हैं।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर स्मार्ट मीटर योजना और निजीकरण की नीति वापस नहीं ली गई, तो जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आंदोलन में शहर की करीब 30 कॉलोनियों के लोग शामिल हुए।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE