BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 2:46 pm
KHABAR : आधार में सुधार के बाद जनसुनवाई में बांटी मिठाई, 14 साल के छात्र को एडमिशन नहीं दे रहे थे स्कूल, कलेक्टर को दिखाया कार्ड, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मंगलवार को जनसुनवाई में अनोखा नजारा देखने को मिला। सामान्यतरू लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं, लेकिन इस बार एक 14 साल का छात्र समाधान के बाद मिठाई लेकर पहुंचा। छात्र ने कलेक्टर को मिठाई खिलाई और फिर वहां मौजूद सभी अधिकारियों को भी बांटी। ग्राम सुरगांव जोशी निवासी छात्र स्वराज सांवले के आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत थी। इस कारण उसका स्कूलों में एडमिशन नहीं हो पा रहा था। पिता जितेंद्र सांवले ने कई दफ्तरों के चक्कर लगाए, यहां तक कि दिल्ली भी गए, लेकिन समाधान नहीं हुआ।


पिछले हफ्ते जनसुनवाई में किया था आवेदन
स्वराज ने पिछले मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता को आवेदन देकर आधार में जन्मतिथि सुधार की मांग की थी। कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस मैनेजर अनिल चंदेल को निर्देश दिए कि अगली जनसुनवाई से पहले आधार अपडेट करवा दिया जाए। निर्देश के अनुसार सुधार प्रक्रिया पूरी की गई और स्वराज को नया आधार कार्ड मिल गया।


नया आधार दिखाकर किया धन्यवाद, मिठाई बांटी
स्वराज मंगलवार को नए आधार कार्ड के साथ जनसुनवाई में पहुंचा। उसने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को कार्ड दिखाया और धन्यवाद कहा। साथ ही मिठाई का डिब्बा लाकर सभी अधिकारियों को मिठाई खिलाई।


पिता बोले- अब स्कूलों में नहीं आएगी कोई दिक्कत
स्वराज के पिता जितेंद्र सांवले ने बताया, आधार कार्ड और मार्कशीट में जन्मतिथि अलग होने से बहुत दिक्कतें आ रही थीं। अब आधार सही हो गया है तो स्कूलों और बाकी जगहों पर भी परेशानी नहीं होगी। हम बहुत खुश हैं।ष्

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE