BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 3:00 pm
KHABAR : बहादरपुर जनपद सदस्य के लिए 22 जुलाई को उपचुनाव, तृप्ति चौकसे के निधन से खाली हुई सीट, कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। बहादरपुर में जनपद पंचायत सदस्य के निधन से खाली हुए पद के लिए उपचुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग 22 जुलाई को मतदान कराएगा।


नामांकन प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को एडवोकेट इदरीश खान ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक चेतन चौहान मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ भी उपस्थित रहीं। नामांकन पत्र एसडीएम कार्यालय में जमा किया गया। रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने नामांकन पत्र लिया।


तृप्ति विनोद चौकसे के निधन के कारण खाली हुई सीट
जनपद पंचायत बहादरपुर से तृप्ति विनोद चौकसे जनपद सदस्य थीं, लेकिन पिछले दिनों उनके निधन के कारण ये सीट खाली हुई। अब यहां उप चुनाव हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कुछ लोगों ने फार्म जमा किए हैं। भाजपा समर्थित किसी एक नाम पर आम सहमति जल्द बनाई जाएगी।


निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त
जनपद सदस्य ग्राम पंचायत बहादरपुर में जनपद सदस्य के उप चुनाव के लिए मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल ने शरद कुमार श्रोत्रिय सेवानिवृत्त आईएएस इंदौर को प्रेक्षक नियुक्त किया। प्रेक्षक 7 जुलाई से यहां पहुंचे है। 11 जुलाई तक यहां रहेंगे। दूसरे चरण में वो 21 जुलाई को यहां पहुंचेंगे और 26 जुलाई तक बुरहानपुर के सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE