BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2025, 3:14 pm
KHABAR : अशोकनगर बॉर्डर पर कांग्रेस विधायकों का काफिला रोका, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, बोले- हम लूट डकैती करने नहीं, न्याय की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। मंगलवार को आयोजित कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह और शिवपुरी जिले के प्रभारी व जौरा विधायक पंकज उपाध्याय के काफिले को इंदार थाना पुलिस ने शिवपुरी-अशोकनगर बॉर्डर पर रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर नाराजगी जताई और विरोध किया।


बताया गया कि दोनों विधायक दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ अशोकनगर की ओर जा रहे थे। इंदार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर काफिला रोक लिया। इससे विवाद की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही नारेबाजी की और पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया।


हमें रोककर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अवैध शराब और अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करती, लेकिन जब विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करता है तो उसे रोका जाता है। ष्हम न्याय की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं, न कि कोई अपराध करने।


विधायकों ने कहा- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश
विधायक कैलाश कुशवाह और पंकज उपाध्याय ने पुलिस की कार्रवाई को अनावश्यक बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है।


क्या है मामला
कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर को फर्जी बताते हुए अशोकनगर में “न्याय सत्याग्रह” का आयोजन किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह, उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। शिवपुरी जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह में भाग लेने पहुंचे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE