छतरपुर। जिला के ग्राम पंचायत थरा में किसानों के खेत पर जाने का रास्ता दबंगों ने बंद कर दिया है खेत बंजर पड़े हुए हैं रास्ता बंद होने से खेतों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं आधा सैकड़ा किसानों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर रास्ता दिए जाने की मांग की है।
किसानों ने बताया कि दबंगों के द्वारा आम रास्ते पर पटवारी की मिली भगत से आम रास्ते का नंबर बदलवा कर निजी भूमि दर्शाने की कोशिश की जा रही है हम सभी किसान अपने खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं होने से खेतों की बुवाई ही नहीं कर पा रहे हैं चार दिन से जानवर खेतों पर बंधे हैं रास्ते को बंद करने से निकल नहीं पा रहे हैं करीब 100 वर्षों से इसी रास्ते से किसान निकलते रहे हैं वर्ष 2008 में ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी का रोड डाला गया था अब यह जमीन विनोद पटेल ने खरीद ली है जो दबंग आदतन अपराधी किस्म के लोग हैं हम गांव वालों को मारने की धमकी देते हैं कभी भी हम किसानों के साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकता हैं हम सभी किसान कलेक्टर साहब रास्ता खुलवाना की मांग करते हैं।